Latest News

Top News
कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, पुलिस की सतर्कता से टली अफरातफरी


Nilesh Yadav
16-04-2025 08:28 PM
कवर्धा : कबीरधाम जिले के प्रशासनिक तंत्र को बुधवार को उस समय अलर्ट मोड में आना पड़ा, जब जिला कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक खौफनाक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया था कि कार्यालय परिसर को RDX जैसे घातक विस्फोटक से दोपहर 2:30 बजे तक उड़ा दिया जाएगा। यह सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
आशंका के बाद सक्रिय हुआ सुरक्षा तंत्र
जैसे ही धमकी की जानकारी सामने आई, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS), स्नीफर डॉग यूनिट, थाना कवर्धा पुलिस, LMV और QRT टीम को त्वरित रूप से मौके पर रवाना किया। कलेक्टर परिसर को तुरंत खाली कराया गया और आम नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई।
वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद संभाली मोर्चा
घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभाला और संपूर्ण जांच अभियान की निगरानी की। बम विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों की मदद से कार्यालय परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।
जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु
करीब दो घंटे चले तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर कार्यालय परिसर में कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली।
फर्जी मेल से फैलाने की कोशिश की गई दहशत
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि धमकी भरा मेल पूर्णतः भ्रामक, फर्जी और जनमानस में दहशत फैलाने का प्रयास मात्र था। कबीरधाम पुलिस ने तत्काल साइबर सेल को सक्रिय करते हुए मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। मेल भेजने वाले का IP ऐड्रेस ट्रेस किया जा रहा है और डिजिटल सबूतों का गहन विश्लेषण जारी है।
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने और प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की मंशा रखने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनता से की गई अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार की घटनाएं समाज में अव्यवस्था फैलाने की साजिश हो सकती हैं, जिन्हें नाकाम करने के लिए जनसहयोग आवश्यक है।
Comments (0)
Khairagarh
बहु बनी ‘काल’ : लोहे की फूकनी से सास की हत्या, कोर्ट ने सुनाया उम्रकैद का फैसला
BY Nilesh Yadav • 23-04-2025

Khairagarh
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता
BY Nilesh Yadav • 28-04-2025

dongargarh
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा – मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी जेल दाखिल
BY Son kumar sinha • 24-04-2025

Khairagarh
खैरागढ़ : पंकज राजपूत होंगे वन मंडल अधिकारी 35 आईएफएस अफसरों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
BY Nilesh Yadav • 28-04-2025

Khairagarh
अवैध शराब बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग को भी बनाया था साथी
BY Nilesh Yadav • 28-04-2025
