खैरागढ़ : पंकज राजपूत होंगे वन मंडल अधिकारी 35 आईएफएस अफसरों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

अवैध शराब बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग को भी बनाया था साथी

खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

Top News

राजनांदगांव की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था: प्रशासन की नाकामी उजागर!

Nilesh Yadav

18-03-2025 09:19 PM

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। शहर के सबसे व्यस्त चौराहे—अंबेडकर चौक( भदौरिया चौक)पर ट्रैफिक सिग्नल अक्सर बंद रहते हैं, जिससे सड़क पर अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। वाहन चालक असमंजस में रहते हैं कि गाड़ियां कहां से आ रही हैं और कहां जा रही हैं। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के बजाय प्रशासन केवल चालान काटने पर जोर दे रहा है, जिससे आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि बिना ट्रैफिक सिग्नल और सही मार्गदर्शन के प्रशासन केवल फाइन वसूलने में लगा हुआ है। ट्रैफिक समस्या के साथ-साथ प्रशासन की एक और बड़ी नाकामी सामने आई है। अंबेडकर चौक के पास एक प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान खोली गई है, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थल हैं, जिससे इस दुकान की उपस्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। बौद्ध समाज और कबीर पंथी साहू समाज ने इस शराब दुकान को जनता की भावनाओं के खिलाफ बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।यह बेहद चिंताजनक है कि राजनांदगांव से पांचवीं बार विधायक चुने गए रमन सिंह, जो तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं, फिर भी शहर की बुनियादी व्यवस्थाएं बदहाल हैं।

Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

बहु बनी ‘काल’ : लोहे की फूकनी से सास की हत्या, कोर्ट ने सुनाया उम्रकैद का फैसला

BY Nilesh Yadav23-04-2025
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

Khairagarh

खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

BY Nilesh Yadav28-04-2025
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा – मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी जेल दाखिल

dongargarh

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा – मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी जेल दाखिल

BY Son kumar sinha24-04-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE