Latest News

Khairagarh
नवागांव कला में दर्दनाक घटना, दिलहरण वर्मा ने की आत्महत्या, शांत गांव में छाया सन्नाटा


Nilesh Yadav
18-04-2025 08:40 AM
खैरागढ़। ग्राम नवागांव कला में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्राम निवासी दिलहरण वर्मा (38 वर्ष), पिता संकर वर्मा ने आमनेर नदी किनारे पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही सुबह लगभग 6 बजे ग्रामीणों की नजर उस ओर पड़ी, पूरा गांव स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना अन्य लोगों को दी, जिसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक ने बीती रात आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम नवागांव कला में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है। दिलहरण वर्मा गांव में शांत और मेहनती किसान के रूप में जाना जाता था। उसकी इस तरह से अचानक मौत ने ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
Comments (0)
Khairagarh
नवागांव कला में दर्दनाक घटना, दिलहरण वर्मा ने की आत्महत्या, शांत गांव में छाया सन्नाटा
BY Nilesh Yadav • 18-04-2025

Khairagarh
Breaking news : खुशियों की बारात में मातम की दस्तक –अमलीपारा में बड़ा हादसा टला, लापरवाह ड्राइविंग का खामियाजा"
BY Nilesh Yadav • 18-04-2025

Khairagarh
गंडई में अधेड़ की शर्मनाक हरकत...4 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास
BY Nilesh Yadav • 15-04-2025

Khairagarh
नई उम्मीद की दस्तक: इंद्रजीत चंद्रावल बने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नए कलेक्टर
BY Nilesh Yadav • 19-04-2025

Khairagarh
प्रशासनिक कसावट के तहत 21 पटवारियों के हल्के बदले गए, देखिए किसे मिला कौन सा हल्का"
BY Nilesh Yadav • 19-04-2025
