दो बाइकों की भिड़ंत, दो गंभीर घायल, महिला का इलाज जारी

निकाली गई शवयात्रा,फूंका गया पुतला,पहलगाम की घटना पर सड़क पर उतरा जन आक्रोश

बारात आने ही वाली थी, महिला बाल विकास टीम ने वक्त रहते रोका बाल विवाह

Khairagarh

निकाली गई शवयात्रा,फूंका गया पुतला,पहलगाम की घटना पर सड़क पर उतरा जन आक्रोश

GANGARAM PATEL

27-04-2025 10:43 AM

खैरागढ़ : शुक्रवार को आतंकवाद के खिलाफ जन आक्रोश सड़क पर उतरा। सर्व हिंदू समाज घटना के विरोध में आतंकवाद की शव यात्रा निकाली गई। साथ ही मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के पलायन पर मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का पुतला फूंका गया। पहलगाम की घटना के विरोध में नगर के जय स्तंभ चौंक से शव यात्रा निकाली गई। जो प्रमुख चौंक चौराहों से होकर दही हांडी चौंक में समाप्त हुईं। इस दौरान पुतला दहन स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद जनों को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ भी हुआ है। वह हृदय विदारक होने के साथ ही शर्मनाक भी है। लोगों को धर्म पूछकर,पहचान जानकर मारा गया है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

कट्टर पंथी विचारों का दमन हो

भागवत शरण सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में ऐसे कट्टरपंथी विचारों का दमन किया जाना चाहिए। चाहे वह कहीं भी पनप रहा हो। पाक समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ सरकार के हर मज़बूत कार्यवाही का सर्व हिंदू समाज पुरजोर समर्थन करता है। संचालन श्रीराम यदु ने किया। इस दौरान राकेश गुप्ता,राजीव चंद्राकर,संदीप सिंह राजपूत,टिलेश्वर साहू,शुभम सिंह ठाकुर,शिशिर मिश्रा,सुभाष सिंह राजपूत,भूपेंद्र गंगबोइर,अजय जैन,धर्मेंद्र सांखला,निक्कू श्रीवास,प्रदीप सिंह,कांता यादव,वंदना टांडेकर,नीलम राजपूत,चंद्रशेखर यादव,महेश गिरी गोश्वामी,विनय देवांगन,संजय सिंह सेंगर,हेमू साहू,आनंद तंबोली,उत्तम दशरिया,करण यादव,शिवम ताम्रकार,गुलशन भगत,महेश पटेल,अमन राजपूत,चमन धीमर,हर्ष शर्मा,मनोज वर्मा,हर्ष वर्धन वर्मा,धर्मा सिंह राजपूत,हर्ष दीप सिंह,संभव लुनिया,अनीश सिंह,देवेश ठाकुर,चंद्रकांत विदानी,गौरव शर्मा, निक्की ठाकुर,सूर्या दुबे,मिक्की बक्शी,किशन सारथी,विक्रम यादव गोविंद सोनी,विक्की वर्मा,रामा साहू,लीला साहू,सुनील वर्मा,संतोष सिंह राजपूत,लक्की भोंडेकर सहित बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के जन शामिल हुए।

पत्नि के सामने पति को गोली मारना हृदय विदारक

इतवारी बाजार में सभा को संबोधित करते हुए खम्मन ताम्रकार ने कहा कि एक पति को उसकी पत्नि के सामने गोली मार दी गई। किसी को कलमा पढ़ने कहा गया। नहीं पढ़ पाए तो गोली मार दी गई। इसे दर्दनाक और घटिया हरकत नहीं हो सकती। ऐसी घटनाओं के विरोध भारत के हर हिंदू को एकजुट होकर सामने आना चाहिए। मनोहर चंदेल ने कहा कि हम सभी को सतर्क होकर ऐसी घटनाओं का विरोध करना चाहिए। और हिंदू समाज जातियों में न बंटकर एकजुट रहे इसका प्रयास किया जाना चाहिए। चंदेल राष्ट्र भक्ति गीत के माध्यम से युवाओं को देशप्रेम के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया।

घटना निंदनीय

जैन समाज के वरिष्ठ गुलाब छाजेड ने कहा भारत साधु - संतों की भूमि रही है। यहाँ कट्टरपंथी विचारों के लिए कोई जगह नहीं है। पहलगाम में मासूम,निहत्थे लोगों को मारा गया है। जो निंदनीय है। भारत की सरकार मज़बूत है। और निश्चित तौर पड कड़े कदम उठाएगी।

मंगलवार को दी गई श्रद्धांजलि

इससे पहले मंगलवार को हमले में मृत जनों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के लोग शामिल रहे।

GANGARAM PATEL

Comments (0)

Trending News

balodabajar

10वीं पत्नी की हत्या कर जंगल में गाड़ा, रातभर लाश के पास सोता रहा पति...9 लव मैरिज कर चुका है आरोपी

BY lalit sahu 21-04-2025
बहु बनी ‘काल’ : लोहे की फूकनी से सास की हत्या, कोर्ट ने सुनाया उम्रकैद का फैसला

Khairagarh

बहु बनी ‘काल’ : लोहे की फूकनी से सास की हत्या, कोर्ट ने सुनाया उम्रकैद का फैसला

BY Nilesh Yadav23-04-2025
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा – मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी जेल दाखिल

dongargarh

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा – मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी जेल दाखिल

BY Son kumar sinha24-04-2025
Latest News

GANGARAM PATEL

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE