अवैध शराब बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग को भी बनाया था साथी

खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

सिस्टम के धक्के खाता किसान — दो वर्षों से न्याय की बाट जोहता बंशीलाल - क्या प्रशासन की संवेदनशीलता मर चुकी है?

Top News

पत्नी की वफादारी पर शक — सनकी पति ने गुप्तांग पर हमला कर उतारा मौत के घाट, गांव में हड़कंप

Nilesh Yadav

13-04-2025 01:36 PM

कवर्धा। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरभट्टी गांव में शनिवार की रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका के चलते खून से सनी सनक की हदें पार कर दीं। आरोपी ने पत्नी फूलवंती (30) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक, मामूली विवाद के बाद आरोपी पति ने पहले महिला के पेट पर कई वार किए, फिर गुप्तांग पर भी हमला कर दिया। हमले की विभीषिका इतनी भयावह थी कि महिला की आंतें तक बाहर आ गईं। लहूलुहान हालत में जब महिला चीखती-चिल्लाती हुई जमीन पर गिरी, तो गांव में कोहराम मच गया।

गंभीर रूप से घायल फूलवंती को आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से बोड़ला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया। लेकिन दर्द और ज़ख्मों से जूझ रही फूलवंती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पति अक्सर पत्नी पर शक करता था और घरेलू झगड़े आम बात हो गई थी। अब इस दर्दनाक वारदात ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

balodabajar

10वीं पत्नी की हत्या कर जंगल में गाड़ा, रातभर लाश के पास सोता रहा पति...9 लव मैरिज कर चुका है आरोपी

BY lalit sahu 21-04-2025
बहु बनी ‘काल’ : लोहे की फूकनी से सास की हत्या, कोर्ट ने सुनाया उम्रकैद का फैसला

Khairagarh

बहु बनी ‘काल’ : लोहे की फूकनी से सास की हत्या, कोर्ट ने सुनाया उम्रकैद का फैसला

BY Nilesh Yadav23-04-2025
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

Khairagarh

खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

BY Nilesh Yadav28-04-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE