
खैरागढ़। नाली सीसी रोड मे स्थल परिवर्तन को लेकर शिकायत करने वाले जिम्मेदारो ने नवीन राज्य प्रवर्तित योजना तहत सरकार की महत्वपूर्ण योजना पौनी पसारी मे ही बिना सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए स्थल परिवर्तन कर लिया और तो और सामान्य सभा मे पारित प्रस्ताव को भी पूरी तरह से दरकिनार कर दिया। जानकारी अनुसार 2019/20 मे राज्य प्रवर्तित मद से पौनी पसारी योजनांतर्गत स्थल चयन के लिए नपा मे 30 सितंबर को आयोजित सामान्य सभा की बैठक मे बकायदा निर्णय लिया गया कि पिपरिया वार्ड और ईतवारी बाजार वार्ड मे पौनी पसारी योजना तहत निर्माण कार्य होगा और इसके लिए एसडीएम को भूमि आबंटन के लिए पत्र तैयार करने और शासन को विधिवत इसकी जानकारी देने संकल्प क्रमांक दस के साथ पारित प्रस्ताव भेजा जाएगा लेकिन आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि जिस जगह पिपरिया मे स्थल चयन की प्रक्रिया ताम झाम से पूरी कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था उस वार्ड मे कही किसी कोने मे पौनी पसारी का अस्तित्व ही नही है।
बकायदा संकल्प पारित कर किया गया था प्रस्ताव
संकल्प पारित कर प्रस्ताव भेजने के लगभग 25 महीने बाद पौनी पसारी को लेकर सितंबर 21 मे निविदा प्रकाशन, टेंडर ओपन, दर स्वीकृति जैसी औपचारिकताए पूरी करने के बाद कार्य एजेंसी से फरवरी 22 मे अनुबंध हुआ। तीन महीने मे काम पूरा करने के बाद मूल्यांकन सत्यापन की प्रक्रिया बाद ईतवारी बाजार मे निर्मित पौनी पसारी का पेमेंट भी टीडीएस व जीएसटी कटौती काटकर कार्य एजेंसी को दे दिया गया। ईतवारी बाजार मे पौनी पसारी योजनांतर्गत निर्माण के साथ साथ पिपरिया वार्ड की भी प्रक्रिया पूरी करनी थी लेकिन जिम्मेदारो ने तो कुछ और ही सोच रखा था जिसके चलते पिपरिया मे बनने वाला पौनी पसारी कागजो मे खो गया और ईतवारी बाजार मे बन गया हालाकि इसके पहले सारी कागजी कारवाई मे पिपरिया का ही उल्लेख होता रहा है। मार्च 22 को निविदा प्रकाशन के लिए आदेश जारी हुआ लेकिन विधानसभा निर्वाचन को लेकर आचार संहिता लागू होने के कारण टेंडर ओपन नही हो पाया। अप्रैल 22 मे टेंडर ओपन होने के बाद उसे निविदा समिति के समक्ष रखा गया पीआईसी मे दर स्वीकृति के बाद जारी कार्यादेश और कार्य एजेंसी के साथ अनुबंध मे स्पष्ट अंकित था कि पौनी पसारी योजना तहत बाजार निर्माण पिपरिया वार्ड मे होना है लेकिन विडंबना देखिए कि अब पौनी पसारी तहत हुआ निर्माण पिपरिया से चार किमी दूर ईतवारी बाजार मे नजर आ रहा है।
सडक़ पर सज रहा पिपरिया वार्ड मे बाजार
शासन और विभागीय निर्देशो की अवहेलना को लेकर बरेठ पारा वार्ड मे नाली सीसी रोड को लेकर स्थल परिवर्तन नगर पालिका परिषद के लिए नई बात नही है। हर बार जिम्मेदारो ने अपनी सहूलियत को देखते हुए वाजिब हकदारो के हिस्से के विकास पर अपने हिसाब से डाका डाला है। पता चला है कि इसके लिए नियमानुसार विभाग से स्थल परिवर्तन को लेकर कागजी कारवाई करनी थी लेकिन नपा के जिम्मेदारो ने इसे पूरी तरह से अनदेखा कर दिया और छै साल बीतने के बाद अब फाईल खुलने से इसकी जवाबदारी किसके मत्थे मड़ी जाए इसकी तैयारी मे लग गए है। इस स्थिति मे देखा जाए तो नगर पालिका परिषद का बीते दो तीन सालो से लोगो की मूलभुत सुविधा की ओर से ध्यान भटककर येन केन प्रकारेण खरीदी, निर्माण मे कमीशन केंद्र बना हुआ है।

