खैरागढ़।धनंजय शिवारे - जिले के जालबांधा पेटी चौकी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। 24 वर्षीय निखिल वर्मा पिता श्यामलाल वर्मा निवासी पेटी चौकी जालबांधा ने शुक्रवार तड़के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार निखिल ने गुरुवार रात परिवार के साथ भोजन किया और अपने कमरे में सोने चला गया। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जब उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर निखिल गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि निखिल की करीब छह-सात माह पहले इरईकला निवासी युवती से प्रेम विवाह लव मैरिज हुई थी। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Loading...

