खैरागढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल खैरागढ़ में सेवा और जनकल्याण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम खैरागढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं भी दीं। अरुण भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा संवेदना और जनसरोकार के कार्यों के माध्यम से मनाना ही उनके विचारों की चेतना है। कार्यक्रम में विप्लव साहू, कपिनाथ महोबिया, दीपक देवांगन,पुरसोत्तम वर्मा, अरसद हुसैन, रविंद्र सिंह गहरवार, पूरन सारथी, किशन रजक, सूर्यकांत यादव, मोहित भांडेकर, शेखर दास वैसनव , भरत चंद्राकर, महेश यादव, मनोहर सेन, कन्हैया रजक, रतन सिंघी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Loading...

