खैरागढ़ । शासकीय पॉलिटेक्निक खैरागढ़ के पूर्व विद्यार्थियों के संगठन Alumni Association of Polytechnic Khairagarh के तत्वावधान में 08 मार्च 2026 रविवार को वार्षिक आमसभा–2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य शंकर वराठे के सहयोग से आयोजित होगा। एसोसिएशन की यह वार्षिक आमसभा संगठन की गतिविधियों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई है। बैठक में वर्षभर के कार्यों उपलब्धियों, सामाजिक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, वित्तीय स्थिति तथा आय-व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही आगामी वर्ष के लिए विकासात्मक योजनाओं एवं कॉलेज हित में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसी विशेष अवसर पर “Mega Alumni Meet–2026” का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में खैरागढ़ पॉलिटेक्निक के विभिन्न वर्षों के भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों, वर्तमान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा संस्थान के विकास में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। एलुमनी मीट के माध्यम से पुराने साथियों के पुनर्मिलन के साथ-साथ नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देने का भी अवसर मिलेगा।कार्यक्रम की एक विशेष पहल के रूप में Alumni Association द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए Balaji Blood Bank, सुपेला के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी पूर्व विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। आयोजकों का मानना है कि शिक्षा के साथ सामाजिक संवेदनशीलता भी उतनी ही आवश्यक है. एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार साव , उपाध्यक्ष सुमंत साहू, सचिव डालेश्वर देशमुख, कोषाध्यक्ष मयंक कुमार साहू, संयुक्त सचिव महेश तांडी तथा सदस्यगण अश्वनी कुमार यादव एवं श्री संघर्ष कुमार सेलारे ने संयुक्त रूप से सभी भूतपूर्व विद्यार्थियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
Loading...


