खैरागढ़। छत्तीसगढ़ प्राचार्य एसोसिएशन (पंजीयन क्रमांक 122202686204) की प्रांतीय बैठक 14 अप्रैल 2026 को रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय संयोजक श्री अनिल शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला एवं प्रांतीय इकाई के पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन किया गया। इसी क्रम में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई प्राचार्य संघ के अध्यक्ष पद पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शासकीय कन्या शाला खैरागढ़ के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह को मनोनीत किया गया। वहीं, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुईखदान के प्राचार्य श्री अनिल पाल को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. नवमनोनीत अध्यक्ष डॉ. कमलेश्वर सिंह ने प्रांतीय संयोजक श्री अनिल शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राचार्य की भूमिका केवल अनुशासन बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान करना भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, शैक्षिक वातावरण को आकर्षक बनाने तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिलाधीश श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रावल एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल साव के मार्गदर्शन में जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही प्राचार्यों, शिक्षकों एवं व्याख्याताओं की समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्राचार्य संघ द्वारा शीघ्र ही शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की भी बात कही गई है। इस अवसर पर अनुराग सिंह, सुनील गुनी, रविंद्र चावड़ा, राजेंद्र वर्मा, संजय वर्मा, नारायण कामड़े, उमा यादव, मुकेश शुक्ला, सत्येंद्र साहू, टीकम साहू, जय-जय राम देशमुख, द्वारिका प्रसाद, तारा पिल्लै, ओमप्रकाश सोनी, सुरेश कुमार साहू, मयंक चंद्राकर, गुलाब मरकाम, रतन बंजारे, कमलेश कुमार साहू, चिंताराम श्रीवास, गजभिए सहित अन्य प्राचार्यों एवं साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Loading...


