खैरागढ़। जिले के थाना खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में बारिश के दौरान करंट लगने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 22 जून की शाम करीब 5:30 बजे हुआ जिससे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसारbग्राम सारंगपुर निवासी भुखूराम गोढ़ 70 वर्ष बारिश के दौरान अपने घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान मेन बिजली लाइन से जुड़ी लोहे की पाइप में करंट प्रवाहित हो गया। बताया जा रहा है कि मेन लाइन का एक हिस्सा खुला होने के कारण बारिश की नमी से करंट लोहे की पाइप में उतर आया और उसे पकड़ते ही बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से भुखूराम गोढ़ गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के दाहिने पैर पर करंट से जलने का निशान मिला है। जांच में यह भी सामने आया है कि लोहे की पाइप के माध्यम से करंट प्रवाहित होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Loading...

