खैरागढ़। नगरीय राजनीति में पिपरिया वार्ड क्रमांक 02 से बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। कांग्रेस पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब वार्ड के कांग्रेस बूथ अध्यक्ष सहित कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा नेताओं ने इसे “राष्ट्रहित और सनातन विचारधारा की जीत” बताया। भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस बूथ अध्यक्ष ललित वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता बेदलाल वर्मा, विजय लोधी और शिवेंद्र वर्मा प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष घम्मन साहू की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रवादी सोच और सनातन संस्कृति के सम्मान से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। नेताओं ने इसे केवल राजनीतिक दल परिवर्तन नहीं, बल्कि “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा के प्रति समर्थन बताया। कार्यक्रम में निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी, मंडल महामंत्री ऋषभ सिंह, पार्षद शैलेंद्र वर्मा, अमलीपारा धान सोसायटी अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Loading...

