डोंगरगढ़।सोन कुमार सिन्हा - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से शहर एवं ग्रामीण स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस क्रम में आकाश राजपूत को शहर अध्यक्ष एवं झूलेंद्र वर्मा को ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हिमांशु सेन को शहर महामंत्री तथा महेंद्र त्रिपाठी को ग्रामीण महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही जिला शासकीय योजना स्वाध्य मंडल में सोमांशु गजेन्द्र की नियुक्ति भी की गई है। इन नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आकाश राजपूत लंबे समय से शहर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे युवाओं के बीच अपनी लोकप्रियता और सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक गतिविधियों से लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों तक उनकी भागीदारी हमेशा अग्रणी रही है। उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में झूलेंद्र वर्मा को अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। झूलेंद्र वर्मा लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहकर कार्य कर रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि दोनों युवा नेता अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को नई दिशा देंगे और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य और तेज किया जाएगा। नव नियुक्त नेतृत्व का भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
Loading...


