डोंगरगढ़। सोन कुमार सिन्हा - शहर के कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार को आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक ने 24 वर्षीय धन्नू (निवासी कश्मीरी पारा) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपडेट जारी...

