खैरागढ़-अंकित महोबिया । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला केसीजी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी के बाजार अतरिया मंडल में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। फूलमालाओं और उत्साहपूर्ण नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. इस अवसर पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत जनसंपर्क अभियान चलाएं और समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करें. कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललित चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, केशव चंदेल, हरप्रसाद वर्मा, प्रेमसागर गुप्ता, ऋषभ सिंह, अनीश सिंह, मुकेश वर्मा, राकेश वर्मा, शिवांश बहादुर सिंह, नितेश उपाध्याय, उमेश वर्मा और आकाश वर्मा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क विस्तार पर विशेष जोर दिया गया.
Loading...

