खैरागढ़। जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के अभियान के तहत केसीजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी जालबाँधा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाइक से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 489 ग्राम गांजा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित कुल 85,000 का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को रवि सिंहा ठेला के पास घेराबंदी कर पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BA 4227 को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक की डिग्गी में हरे रंग की पॉलीथिन में रखा 489 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,000 बताई गई है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक (लगभग ₹70,000) और दो मोबाइल फोन (लगभग ₹10,000) भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंहा 19 वर्ष निवासी मंडराकुही तथा रितेश सिंह 21 वर्ष निवासी सलोनी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Loading...

