डोंगरगढ़।सोन कुमार सिन्हा - नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया श्रीमती ललिता सिंह 33 वर्ष निवासी ग्राम अछोली थाना डोंगरगढ़ ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नवंबर 2025 में आरोपी आशीष पुर्ती 43 वर्ष निवासी डोंगरगढ़ एवं उसके साथी काली राम पार्कर निवासी जिला दुर्ग ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने कुल 4 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से पीड़िता से 2 लाख रुपये एडवांस के रूप में ले लिए गए। इसके बाद न तो नौकरी लगवाई गई और न ही रकम वापस की गई।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी आशीष पुर्ती को गिरफ्तार कर लिया। 14 अप्रैल 2026 को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उपनिरीक्षक धनलाल सिन्हा सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
Loading...

