डोंगरगढ़। सोन कुमार सिन्हा - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण संघ द्वारा राजनांदगांव स्थित डॉ. अंबेडकर सांस्कृतिक भवन में प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों और ब्लॉकों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आयुष्मति प्रज्ञा बौद्ध ने महिलाओं की शिक्षा, खेल एवं सामाजिक क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रदेश अध्यक्ष आयुष्मति पदमा मेश्राम ने संघ की उपलब्धियों और संघर्षपूर्ण यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन महिलाओं के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बालिका खिलाड़ियों और समाजसेवी महिलाओं को ‘धम्म सेवा अवॉर्ड’ और ‘नारी सशक्तिकरण अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। डोंगरगढ़ से जाई सेंडे, नलिनी मेश्राम, ज्योति मेश्राम, मनीषा मेश्राम, ममता भोयर, किरण मेश्राम, राधिका जघेल, माधुरी मेश्राम, सुनीता सिंह, अनुपमा लाडगे, अरुणा गजभिए, डॉ. परमेश्वरी कुंभज टांडिया एवं डॉ. संगीता रंगारी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
Loading...

