डोंगरगढ़। सोन कुमार सिन्हा - मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेला को लेकर नगर पालिका द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। मेला ग्राउंड में मीना बाजार सहित विभिन्न दुकानों के लिए स्थान चिन्हांकित कर उन्हें व्यवस्थित रूप से आवंटित किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने मेला प्रांगण का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। पालिका से मिली जानकारी के अनुसार, मेला अवधि के लिए लगभग 350 दुकानों का निर्माण कर आवंटन किया गया है, जिनमें खाद्य सामग्री, कपड़े, घरेलू सामान सहित अन्य वस्तुओं की दुकानें संचालित होंगी। सभी दुकानों में प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा, फुटपाथ क्षेत्र में 150 से अधिक दुकानों के लगने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान पार्षद हरीश मोटघाघरे, सुमित ताम्रकार, शिवांगी साखरे, विजय कोटांगले सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Loading...

