डोंगरगढ़। सोनकुमार सिन्हा - जटकन्हार, डोंगरगढ़ निवासी एवं सरस्वती शिशु मंदिर डोंगरगढ़ के वरिष्ठ आचार्य डॉ. विशेष कुमार साहू को जूलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह उपाधि रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय से “जिला राजनांदगांव में मकड़ी की जैव विविधता” विषय पर किए गए शोध कार्य के लिए प्रदान की गई महामहिम छत्तीसगढ़ के राज्यपाल माननीय रमेन डेका ने अपने कर-कमलों से डॉ. साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। उनके शोध कार्य में डॉ. सुरेंद्र कुमार गौतम ने मार्गदर्शक (सुपरवाइज़र) के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. विशेष कुमार साहू के पिता कृष्ण कुमार साहू, माता श्रीमती कुंती बाई साहू तथा पत्नी श्रीमती प्रीति साहू हैं। वे शैक्षणिक रूप से अत्यंत योग्य हैं और उनके पास केमेस्ट्री एवं जूलॉजी में एमएससी, साथ ही डीएड एवं बीएड की उपाधियाँ भी हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनकी पत्नी प्रीति साहू, भाई हीरा साहू, ग्राम के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गंगाधर साहू, मित्र किसन पटेल, नीलम सेन, सिलेश साहू सहित ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Loading...

