खैरागढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा नेत्री श्रीमती वंदना टांडेकर ने राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान करने के निर्णय को ऐतिहासिक एवं किसान हितैषी बताया है। श्रीमती टांडेकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप पूरा किया जा रहा है। उन्होंने इसे मोदी की गारंटी की गारंटी” बताते हुए कहा कि प्रदेश की साय सरकार किसानों के समृद्ध भविष्य और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान होली से पहले किसानों के खातों में एकमुश्त किया जाएगा। यह निर्णय किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। श्रीमती टांडेकर ने कहा कि समय पर बोनस एवं अंतर की राशि का भुगतान कर सरकार ने भरोसे की नई मिसाल कायम की है। किसानों के खाते में राशि पहुंचने से वे होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे। साथ ही, किसानों के हाथ में पैसा आने से बाजार में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे व्यापारियों, लघु उद्योगों एवं कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला साबित होगा और इसका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ सभी छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। अंत में श्रीमती वंदना टांडेकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। टाइटल बनाये सामान्य सब्दो में
Loading...

