खैरागढ़- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला केसीजी की नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष केशव चंदेल द्वारा की गई। संगठन को मजबूत बनाने एवं गांव-गांव तक किसान हितों की आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस कार्यकारिणी में नरेन्द्र श्रीवास (खैरागढ़) को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में सक्रिय भूमिका और किसानों के मुद्दों पर लगातार सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। नरेन्द्र श्रीवास ने नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष केशव चंदेल ने बताया कि नई टीम संगठन की रीढ़ साबित होगी और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी। प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं केशव चंदेल – जिलाध्यक्ष , नरेन्द्र श्रीवास – जिला उपाध्यक्ष, परमानंद साहू – उपाध्यक्ष, पुष्पराज सिंह ठाकुर – उपाध्यक्ष, मुंजन यादव – उपाध्यक्ष, विश्राम वर्मा – उपाध्यक्ष, संदीप वैष्णव – उपाध्यक्ष, पारस ठाकरे – महामंत्री, अशोक साहू – महामंत्री, भानू वर्मा – कोषाध्यक्ष, बोधराज देवांगन – मंत्री, नारायण साहू – मंत्री, देव वर्मा – मंत्री, डोगरू साहू – मंत्री, मुकचंद नायक – मंत्री, नरेन्द्र वर्मा – मंत्री, रेखचंद जंघेल – सोशल मीडिया प्रभारी संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसान हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
Loading...

