डोंगरगढ़। शहर के प्रसिद्ध फिटनेस ट्रेनर एवं फिट सिटी जिम के संचालक 45 वर्षीय गिरिश जैन का बुधवार को अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। उनके असमय निधन से पूरे शहर, विशेषकर युवाओं में गहरा शोक और निराशा का माहौल है. मिलनसार स्वभाव और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी गिरिश जैन युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे। वे न केवल एक सफल जिम संचालक थे, बल्कि एक समर्पित प्रशिक्षक के रूप में युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली की ओर मार्गदर्शन करते रहे। गिरिश जैन सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। वे बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता करते थे और अपने आसपास के लोगों के लिए हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके व्यवहार और कार्यशैली ने उन्हें समाज में विशेष सम्मान दिलाया। उनके अचानक चले जाने से डोंगरगढ़ शहर ने एक प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक को खो दिया है। फिटनेस जगत और समाज के लिए यह एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। उनके निधन की खबर मिलते ही जिम से जुड़े युवा, परिचितजन और शहरवासी शोक में डूब गए।
Loading...

