सोनकुमार सिन्हा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विनोबा ऐप के अंतर्गत बच्चों के लिए आयोजित ‘नन्हे सितारे’ कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया, जिसमें गीत, कविता, कहानी, स्पोकन इंग्लिश एवं अंग्रेजी कविता जैसी विभिन्न विधाओं को शामिल किया गया था। डोंगरगढ़ विकासखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में शासकीय प्राथमिक शाला धूसेरा के कक्षा तीसरी के छात्र अरविंद सिंह ने हिंदी कविता वाचन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया। छात्र की इस उपलब्धि में उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती आरती राजपूत का विशेष योगदान रहा। अरविंद की इस सफलता पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Loading...

