खैरागढ़।अंकित महोबिया - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीह कला में गुरुवार को कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह तथा विद्यालय के शिक्षक श्री तेजराम वर्मा और श्री कृष्ण प्रसाद वर्मा के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे विद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा थे, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत अमलीडीह कला के सरपंच रूपेन्द्र वर्मा ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि विक्रम मानिकपुरी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, ग्राम पटेल श्री रामकुमार वर्मा, लतेलु वर्मा, रेवा राम वर्मा तथा संकुल समन्वयक रामेश्वर वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान अतिथियों और विद्यालय परिवार द्वारा तेजराम वर्मा एवं कृष्ण प्रसाद वर्मा को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके समर्पित शिक्षकीय योगदान की सराहना की गई। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम अत्यंत आवश्यक है। वहीं पदोन्नत शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक स्वामी राम वर्मा, चेतन वर्मा, महेश राम, इंदु मानिकपुरी, प्रियांका यादव, कोहराम मैडम, सीमा मानिकपुरी, गोपाल मानिकपुरी, तुलसी यादव, संगीता वर्मा, योगेश्वरी सिवारे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक रूपेश कुमार देवांगन ने किया।
Loading...

