खैरागढ़ - अंकित महोबिया - जिला केसीजी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.771 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 20,000 रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है. छुईखदान पुलिस को 15 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 10 कनकनगर छुईखदान निवासी राजेश वैष्णव (29 वर्ष), पिता लक्ष्मण दास वैष्णव अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है और अवैध लाभ कमा रहा है. सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान एक गुलाबी-सफेद पॉलिथीन में रखा 1.771 किलोग्राम गांजा (फूल-पत्ती व बीजयुक्त) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 रुपये आंकी गई. मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को 15 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 47/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया. आरोपी को 16 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. इस पूरी कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
Loading...

