खैरागढ़। नगर के राम मंदिर टिकरापारा में 29 मार्च को आयोजित होने जा रहे यादव महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर यादव समाज में उत्साह का माहौल है। इस महाधिवेशन के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भूमिपूजन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक नियमावली पर चर्चा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रूप से आयोजित होंगे। समाज के वरिष्ठजन एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम को विशेष बनाएगी. यादव अधिवेशन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता एवं संगठन को मजबूत करना है। साथ ही युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक संबंधों को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की भी संभावना है।
Loading...

