राजनांदगांव - सोन कुमार सिन्हा - प्रेस क्लब के त्रिवर्षीय कार्यकाल (2026–2029) के लिए हुए चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव को लेकर स्थानीय पत्रकारों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रेस क्लब के कुल 158 सदस्यों में से 148 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।
अध्यक्ष पद पर सचिन अग्रहरि की बड़ी जीत
अध्यक्ष पद के मुकाबले में सचिन अग्रहरि ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 107 वोट हासिल किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश स्वर्णकार को 66 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ ही वे प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष चुने गए।
सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी विजयी
सचिव पद के लिए हुए पंचकोणीय मुकाबले में अनिल त्रिपाठी ने 74 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
अन्य प्रत्याशियों में विक्रम बाजपेयी – 50 वोट, सुरेंद्र गुप्ता – 12 वोट, मनोज राठौर – 6 वोट, योगेश शर्मा – 6 वोट
कोषाध्यक्ष पद पर बसंत शर्मा की जीत
कोषाध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में बसंत शर्मा ने 85 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
वहीं रवि सिंह ठाकुर को 32 और प्रमोद शेण्डे को 31 वोट प्राप्त हुए।
हरिभूमि परिवार ने दी बधाई
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रेस क्लब परिसर में जश्न का माहौल रहा। पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
हरिभूमि समाचार परिवार ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिन अग्रहरि सहित पूरी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी आने वाले तीन वर्षों में प्रेस क्लब को और अधिक मजबूत, सक्रिय और पत्रकार हितैषी बनाएगी।

