खैरागढ़। शहर के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित विद्यालय डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी गुणवत्ता साबित कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
10वीं में तनिषा बनी टॉपर
जारी परीक्षा परिणाम में कक्षा 10वीं में तनिषा बैरागी ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं टाकेंद्र कुमार वर्मा 93.66 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और इशिका वर्मा 93.16 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
12वीं में उत्कर्ष ने मारी बाजी
कक्षा 12वीं में उत्कर्ष ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छन्नी 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और चाँद 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम भी बेहद प्रभावशाली रहा। 10वीं का रिजल्ट : 89.65% 12वीं का रिजल्ट : 86.11% अंग्रेजी माध्यम का यह परिणाम पूरे ब्लॉक में सर्वाधिक बताया जा रहा है। पीएम श्री स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया तेज 12 मई को होगी लॉटरी, विज्ञान भवन में निकलेगा चयन लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार पीएम श्री डॉ. पपुबक्शी उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली से आठवीं तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 10 मई को पात्र-अपात्र सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 11 मई शाम 4 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाएगी।दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम पात्र सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी। यदि निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो 12 मई को लॉटरी सिस्टम के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य अनुराग सिंह ने बताया कि छात्रों का चयन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में अभिभावकों और बच्चों की उपस्थिति में विज्ञान भवन में पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।उन्होंने कहा कि रिक्त सीटों, प्राप्त आवेदनों और पात्र-अपात्र सूची की पूरी जानकारी विद्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है, जिसका अभिभावक अवलोकन कर सकते हैं।

