खैरागढ़। जिले में गौ संरक्षण को लेकर मुस्लिम यंग कमेटी खैरागढ़ ने सोमवार को जोरदार पहल करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मुर्गी चौक खैरागढ़ में दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने गौ हत्या पर देशभर में पूर्ण प्रतिबंध गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला रही हैं। देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं गौ माता से जुड़ी हैं ऐसे में विभिन्न हिस्सों में होने वाली गौ हत्या से समाज में आक्रोश और दुख का माहौल बनता है तथा सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित होता है। मुस्लिम यंग कमेटी खैरागढ़ ने केंद्र सरकार से मांग की कि पूरे देश में गौ हत्या पर कठोर प्रतिबंध लगाया जाए गौ तस्करी एवं अवैध कटाई पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और गौ संरक्षण व गौशालाओं के विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएं। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के आयुब सोलंकी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में रज्जाक खान, आयुब सोलंकी, राजा सोलंकी, यासीन मेमन, एते श्याम खान, नजीम सोलंकी, चमन खान, लक्की सोलंकी, इजहार खान, रिहान अली, ओयेश खान सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
Loading...

