खैरागढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पैलिमेटा (नर्मदा) में बस स्टैंड के पास ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय दुकानदारों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश के प्रति सम्मान प्रकट किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में नेहरू जंघेल, अचनलाल प्रजापती, मोहनू साहू, आसाराम साहू, कामराज जंघेल, पदमाकर जंघेल, केमेश साहू, कान्हा जायसवाल, यशवंत साहू, देवा साहू, दिनेश जंघेल, हेमंत जंघेल एवं हरेश्वर जंघेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर संविधान के आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Loading...

