छुईखदान।अंकित महोबिया - न्यू म्यूजिकल ग्रुप कराओके ऑर्केस्ट्रा छुईखदान द्वारा शुक्रवार 31 जुलाई को महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रफी साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद कलाकारों ने उनके अमर गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में डी.के. नामदेव, कमलेश यादव, मानिक श्रीवास, राजकुमार वैष्णव, दीपाली सोनी, अशोक चंद्राकर, महेश वैष्णव एवं उदय चंदेल सहित अन्य कलाकारों ने रफी साहब के सदाबहार गीतों को अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया। संगीत प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और देर रात तक सुरों की महफिल सजी रही।
इस अवसर पर वैष्णव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे.के. वैष्णव ने कहा कि "गीत-संगीत के बिना जीवन अधूरा है। मोहम्मद रफी के भजन और गीत आज भी लोगों के दिलों को छूते हैं। उनकी गायकी खुशी, सुकून और नई ऊर्जा का संचार करती है।
कार्यक्रम के दौरान "झिलमिल सितारों का आंगन होगा", "वादियां मेरा दामन", "जनम-जनम का साथ है", "ये माना मेरी जान", "चुरा लिया है दिल को" और "वादा कर ले साजना" जैसे लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। श्रोता इन सदाबहार नगमों पर झूमते नजर आए।
इस अवसर पर दिलीप वैष्णव, दीपक वैष्णव, प्रदीप श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव (डब्बू), भुवन साहू, प्रेम श्रीवास 'राधे', बसंत यादव, अंशुल, दीपाली सोनी, वीरेंद्र जैन, डॉ. भद्र, ए. अग्रवाल, निखिल सोनी, लाल जितेंद्र किशोर वैष्णव, मधुमंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

