भिलाई। सोन कुमार सिन्हा - भिलाई नगर पालिक निगम के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा की सुपुत्री कुसुम अंजली सिन्हा का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित सिविल जज परीक्षा में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। कुसुम अंजली सिन्हा की सफलता पर छत्तीसगढ़ कलार सिन्हा समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। समाज के लोग प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से फोन के माध्यम से नवचयनित सिविल जज को शुभकामनाएँ प्रेषित कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि कुसुम अंजली ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ तैयारी कर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज का नाम गौरवान्वित हुआ है। सामाजिक एवं प्रबुद्धजनों ने कहा कि कुसुम अंजली की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि निरंतर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
Loading...

