खैरागढ़ - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़) द्वारा निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम, अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के अंतर्गत फोटोयुक्त मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 21 फरवरी 2026 को फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की अधिकृत प्रतियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर कार्यालय, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) सहित अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिवों को आमंत्रित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है ताकि निर्वाचन नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया सुचारू एवं विधिवत संपन्न की जा सके।
Loading...

