धमतरी/दंतेवाड़ा।सोन कुमार सिन्हा - शिक्षा का अधिकार, समावेशी शिक्षा, यातायात सुरक्षा एवं दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकली दिव्यांग राइडर्स की 616 किलोमीटर लंबी जागरूकता यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इग्लस स्पेशल एब्लड राइडर छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष के. संदीप, सचिव सतेन्द्र मिर्जा एवं ऋषि मिश्रा के मार्गदर्शन में यह यात्रा 03 मई 2026 को रायपुर घड़ी चौक से प्रारंभ होकर 05 मई को मां दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा पहुंचकर पूर्ण हुई। यात्रा को राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम दिन राइडर्स रायपुर से धमतरी पहुंचे, जहां चौक-चौराहों पर शिक्षा, हेलमेट की अनिवार्यता और यातायात सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। धमतरी में एक्जिट फाउंडेशन की अध्यक्ष लक्ष्मी सोनी द्वारा जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद दल कांकेर पहुंचा, जहां जन सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष मोटवानी एवं उनकी टीम द्वारा गुजराती धर्मशाला में रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई। दूसरे दिन कांकेर से यात्रा पुनः शुरू हुई। राइडर्स ने चौक-चौराहों पर देशभक्ति नारों के साथ यातायात सुरक्षा, शिक्षा का महत्व और सुगम्यता को लेकर लोगों को जागरूक किया। कांकेर बस स्टैंड में पूर्व सैनिक एसोसिएशन द्वारा राइडर्स का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था की गई। वहीं केशकाल घाटी में पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने सुरक्षा सहयोग प्रदान किया। रात्रि में दंतेवाड़ा पहुंचने पर कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा रुकने की व्यवस्था कराई गई। 05 मई की सुबह राइडर्स ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दंतेवाड़ा एवं बस्तर मड़ई क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा, सुगम्यता और यातायात सुरक्षा का संदेश दिया गया। वापसी के दौरान कोंडागांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई। 06 मई को राइडर्स पुनः धमतरी पहुंचे, जहां समाजसेवी शिवा प्रधान एवं उनकी टीम ने उनका भव्य स्वागत किया तथा भोजन की व्यवस्था कर सहयोग प्रदान किया। साथ ही दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र एक्जैक्ट फाउंडेशन रूद्री धमतरी द्वारा रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई।
Loading...

