खैरागढ़ - छुईखदान थाना क्षेत्र के केसीजी जिला अंतर्गत ग्राम कोटरा में सोमवार को सनसनीखेज घटना घटी. दो युवक पुराने रंजिश के चलते एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने के इरादे से उनके घर में घुस आए. आरोपियों ने चाकू और टंगिया से बुजुर्ग पर लगातार वार किए जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. घटना की सूचना लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें बिजली के खंभे से बांधकर रोका. तत्पश्चात पुलिस को तुरंत सूचना दी गई. सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंद्र कुमार जंघेल (20 वर्ष) निवासी अछोली थाना धमधा और यशवंत वर्मा (23 वर्ष) निवासी खैरझिटी थाना धमधा जिला दुर्ग के रूप में हुई है. दोनों युवक पुराने विवाद के चलते बुजुर्ग पर हमला करने को कोटरा पहुंचे थे. घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल भेजकर इलाज कराया जा रहा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य हो गई.
Loading...

