खैरागढ - अंकित महोबिया - जिले में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से केसीजी पुलिस ने अधिक शोर के साथ डीजे बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम की धारा 4 एवं 15 के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर डीजे साउंड सिस्टम सहित तीन वाहनों को जब्त किया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत थाना छुईखदान क्षेत्र में दिनांक 11 फरवरी को आरोपी चन्द्रशेखर विदानी 35 वर्ष निवासी खैरागढ़ के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए DJ सिस्टम एवं डीआई वाहन जब्त किया गया. इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 को भोला जंघेल 22 वर्ष निवासी भुलाटोला थाना छुईखदान के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 02/2026 दर्ज कर DJ साउंड सिस्टम व पिकअप वाहन जब्त किया गया. वहीं थाना गंडई क्षेत्र में 18 फरवरी को विशाल नारबोदे 23 वर्ष निवासी टेमनी जिला बालाघाट (म.प्र.) के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम एवं आईचर वाहन जब्त कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
Loading...

