
गंडई - कैलाश चतुर्वेदी! वनों से आच्छादित सुरम्य पहाड़ियों के बीच स्थित भंवरदाह में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा आयोजन होने जा रहा है। श्रीमती राजमाता लक्ष्मी बाई के सुपुत्र स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह जी की स्मृति में ज्योति कलश स्थापना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ज्योति प्रज्वलित कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। कार्यक्रम के तहत 31 मार्च 2026, मंगलवार को शाम 7 बजे से ज्योति एवं कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद 4 अप्रैल 2026, शनिवार को पंचमी के अवसर पर श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को अष्टमी के दिन शाम 5 बजे से हवन एवं पूजा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 8 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 8 बजे ज्योति एवं जवांरा विसर्जन के साथ होगा। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण में आयोजित किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे। ज्योति प्रज्वलित कराने के इच्छुक श्रद्धालु आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क तोमेश्वर साहू, मो. 8224900947 कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम कृषक समिति पंडरिया के अध्यक्ष जेठूराम साहू सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर सादर उपस्थित होने की अपील की है। गौरतलब है कि भंवरदाह, गंडई से लगभग 6 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित है, जहां पहुंचना भी सुगम है।

