खैरागढ़ : आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए भरतपुर क्षेत्र में कार्रवाई कर एक व्यक्ति को 8 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान जयकरण कवर निवासी भरतपुर थाना गातापार के कब्जे से 8 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जप्त की गई। पूरे मामले की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है।
Loading...

