छुईखदान। अंकित महोबिया - भारतीय जनता पार्टी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में छुईखदान में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पन्ना मांडवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अग्रहित मांडवी एवं जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा भी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन में महामंत्री रोशन चंद्राकर, मानसिंह नेताम, शुभम बिस्वास, अशोक धुर्वे, सनी महोबिया, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, भूपेंद्र मिश्रा, रति मंडल, अमरूद धुर्वे, दीपक देशमुख, कमलेश साहू, धनी पाल, रेखचंद, विश्वनाथ चंद्राकर, नवीन यादव एवं सुरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Loading...

