डोंगरगढ़।सोन कुमार सिन्हा - छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर विकास की कामना की। उनके आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मां बमलेश्वरी के पावन दरबार में माथा टेकते हुए ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों की खुशहाली, किसानों की समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सामाजिक सौहार्द के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का प्रमुख केंद्र है और मां बमलेश्वरी की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही उनकी प्रार्थना है। पूर्व गृहमंत्री के मंदिर पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप शर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत किया, वहीं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी सामूहिक रूप से माता के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने भी ताम्रध्वज साहू का स्वागत करते हुए उनसे मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। प्रतिवर्ष यहां लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रदेश के वरिष्ठ राजनीतिक नेता ताम्रध्वज साहू का यह धार्मिक प्रवास न केवल आस्था का संदेश लेकर आया, बल्कि कांग्रेस संगठन में एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को भी नई ऊर्जा प्रदान कर गया।
Loading...

