रायपुर।सोन कुमार सिन्हा - राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक महिला के साथ कथित अश्लील चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक और सार्वजनिक हलकों में यह चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डांगी पर एक महिला के साथ सोशल मीडिया/मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक बातचीत करने के आरोप लगे हैं। इन कथित चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कदम उठाया। राज्य सरकार ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे सेवा नियमों के उल्लंघन और पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान रतनलाल डांगी को निर्धारित मुख्यालय में ही रहना होगा। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच विभागीय स्तर पर की जाएगी, ताकि आरोपों की सत्यता का पूर्ण परीक्षण किया जा सके। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में सख्ती का संदेश गया है.
Loading...

