खैरागढ़। कैलाश चतुर्वेदी - जिले में एक प्रेमी युगल ने विधिवत न्यायालय में उपस्थित होकर कोर्ट मैरिज किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय वर्मा 23 वर्ष निवासी ग्राम भोरमपुर तहसील छुईखदान एवं दीपशिखा मेश्राम 22 वर्ष निवासी ग्राम दपका तहसील खैरागढ़ ने जिला विवाह अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर विवाह की औपचारिकताएं पूरी कीं. दोनों पक्षों ने विवाह अधिनियम के तहत आवश्यक घोषणाएं करते हुए तीन साक्षियों की उपस्थिति में परस्पर सहमति से विवाह संपन्न किया। इसके पश्चात जिला विवाह अधिकारी द्वारा विवाह प्रमाण पत्र जारी किया गया. उन्होंने विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया। इस दौरान अनिल वर्मा, तेजेश्वर वर्मा एवं हुलेश्वर विश्वकर्मा साक्षी के रूप में उपस्थित रहे।
Loading...

