— सोन कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
छुईखदान - छुईखदान अधिवक्ता संघ का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें अधिवक्ता संघ के चर्चित और लोकप्रिय चेहरा रज्जू महोबिया ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनके पुनः निर्वाचित होने से अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर सुश्री प्रतिमा महोबिया ने भी दोबारा जीत हासिल कर अपना पद बरकरार रखा वहीं सचिव पद पर सौरभ श्रीवास्तव ने भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए संगठन में अपनी मजबूत पकड़ साबित की। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर नंदकुमार चंदेल निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन अरविंद शर्मा और गजेंद्र ठाकरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जो शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रही। रज्जू महोबिया और सुश्री प्रतिमा महोबिया के निर्वाचन पर छत्तीसगढ़ बरई तंबोली महोबिया समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

