डोंगरगढ़।सोन कुमार सिन्हा - पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में डोंगरगढ़ में राजपूत समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर महिला दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अधिकारों, उपलब्धियों और समाज में योगदान को लेकर खुलकर चर्चा की तथा अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। बदलते दौर में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और नई पहचान बना रही हैं। महिलाओं ने यह भी माना कि समाज में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन समान अवसर और सम्मान के लिए अभी भी निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास को सशक्त समाज की नींव बताया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रेरित करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। ऐसे आयोजनों से महिलाओं के बीच एकता और आत्मविश्वास मजबूत होता है और उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर श्रीमती किरण सिंह ठाकुर, आभा सिंह भारद्वाज, माया सिंह चंदेल, ज्योति भारद्वाज, रश्मि राजपूत, तनु ठाकुर, सजीला राजपूत, निता राजपूत, पुष्पलता राजपूत, तन्या राजपूत, पुष्पा राजपूत, आरती राजपूत, सविता राजपूत, करुणा राजपूत, अर्चना राजपूत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Loading...

