खैरागढ़। ब्लॉक के ग्राम चिचोला से एक दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रितेश कुमार निर्मलकर 29 वर्ष पिता सुदर्शन निर्मलकर ने अपने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि घटना शाम लगभग 5 बजे की है. ग्रामीणों ने जब युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Loading...

