डोंगरगढ़। सोन कुमार सिन्हा - राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है. पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई. तीनों बच्चे स्कूल ड्रेस में थे जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के अनुसार निजी खेत से मुरम निकाले जाने के बाद बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था. इसी पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीनों मासूमों की जान चली गई. सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. रात के अंधेरे में काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. वहीं सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि स्कूल ड्रेस में तीनों बच्चे आखिर घटना स्थल तक कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ?पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों और जिम्मेदारियों की जांच की जा रही है.
Loading...

