खैरागढ़ -अंकित महोबिया - जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना खैरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भरदाकला निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर कवल महिलकर (55 वर्ष), पिता भुनेसर महिलकर, निवासी ग्राम भरदाकला को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 पौवा “बॉम्बे टू गोवा प्लेन” अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.760 लीटर और अनुमानित कीमत 3,840 रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 72/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Loading...

