चिचोला | सोनकुमार सिन्हा - छत्तीसगढ़ राज्य में समितियों के माध्यम से अवैध रूप से धान खपाने एवं लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से दूसरे राज्य से धान का परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पूर्व में 06 ट्रकों से कुल 2170 कट्टा धान, जिसकी अनुमानित कीमत 26 लाख 90 हजार 800 रुपये है, जब्त किया गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार दिगर राज्य से छत्तीसगढ़ की समितियों में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने हेतु कार्यपालिका दण्डाधिकारी तहसील छुरिया विजय कुमार कोठरी द्वारा गठित टीम ने 14 जनवरी 2025 को कार्रवाई करते हुए 06 ट्रकों से धान जब्त किया था। इस संबंध में पुलिस चौकी चिचोला में अपराध क्रमांक 14/2026, धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ केसरीनंदन नायक के निर्देशन में पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश की गई. पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया. नीरज सापेकर उर्फ नीरू (33 वर्ष), निवासी ग्राम जंभूरटोला, पोस्ट फुकीमेता, तहसील आमगांव, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) अरुण दमाहे (42 वर्ष), निवासी ग्राम मोहनटोला, वार्ड क्रमांक 05, थाना आमगांव, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) कृष्ण कुमार डोंगरवार (35 वर्ष), निवासी ग्राम कुनबीटोला, पोस्ट कावराबांध, थाना सालेकसा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय डोंगरगढ़ में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पता-तलाश जारी है. उक्त कार्रवाई में निरीक्षक योगेश पटेल, सउनि वीरेंद्र नाविक, सउनि मो. शरीफुद्दीन शेख, प्रधान आरक्षक 585 धर्मेंद्र साहू एवं आरक्षक 267 चंद्रशेखर प्रेमी की भूमिका सराहनीय रही.
Loading...

