नगर पालिका चुनाव 2025 के तहत 11 फरवरी को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल अध्यक्ष जसमीत बननोआना ने प्रेस से चर्चा करते हुए सभी सम्मानित मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर नागरिकों ने अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत किया। इसके लिए वे समस्त मतदाताओं के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हैं।
श्री बननोआना ने आगे कहा कि इस चुनावी यात्रा के दौरान उनके साथ दिन-रात मेहनत करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं समर्थकों का भी वे गहरी कृतज्ञता के साथ धन्यवाद करते हैं। उन्होंने प्रशासनिक अमले का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने डोंगरगढ़ की जनता को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि समस्त नागरिकों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जो सहयोग प्रदान किया, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आशा जताई कि आगे भी इसी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का सहयोग बना रहेगा।

